सिंगाही (खीरी)। कस्बे में बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही वाहनों की बैटरी चोरी की घटनाओं से परेशान सिंगाही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कस्बे में बढ़ती चोरियों को लेकर पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके राजेश (निवासी बालक राम पुरवा) और अफरीद (निवासी सिंगाही) को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बैटरियां और एक अवैध चाकू बरामद किया है।थाना प्रभारी दलीप कुमार चौबे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सिंगाही पुलिस ने दो शातिर बैटरी चोरों को दबोचा, चोरी का माल और चाकू बरामद
Tarai Ki Aawaj
0
إرسال تعليق