सिंगाही-खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि शनिवार को कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के फरेंदा फार्म निवासी अंशू का बैग एक नाई की दुकान से चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चितिहा मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक को काले रंग के बैग के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर बैग से 74,500 रुपये नकद बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान चितिहा गांव निवासी रोजली पुत्र सलीम के रूप में हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
إرسال تعليق