बेलरायां। सरजू सहकारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत जबकि इंटर का परीक्षाफल 93.5% रहा।
विद्यालय के प्रबंधक उत्तम सोनी ने बताया कि इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में आशू वर्मा ने प्रथम, गार्गी सिंह ने द्वितीय और अनमोल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में अवितांश वर्मा पहले, शिखर सिंह दूसरे और आकर्ष पटेल तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
إرسال تعليق