Top News

परीक्षा ड्यूटी छोड़ मॉल में शॉपिंग कर रहे 5 पुलिसकर्मी निलंबित

लखीमपुर खीरी। 27 अप्रैल को होमगार्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। ड्यूटी से अनुपस्थित होकर जूडियो मॉल में शॉपिंग करते पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबित किए गए कर्मियों में हेड कांस्टेबल प्रमोद वर्मा, राशिद चौधरी तथा कांस्टेबल विक्रांत चौधरी, रचित राजपूत और लोकेश पाण्डेय शामिल हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की और साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم