निघासन। भारत सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन ब्लाक निघासन में किया गया।जिसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया।
ब्लाक सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा किआजादी के बाद सबसे लंबा कार्यकाल नरेंद्र मोदी जी का रहा इसलिए 12 साल बेमिसाल का एक पखवारा आयोजित किया गया है जिसके माध्यम से सभी योजनाओं व सरकार की नीतियों की जानकारी दी जा रही है जिससे लोग लाभान्वित हो। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता प्रमुख है यह प्रतिनिधि चुनकर सरकार बनाती और विकास की अपेक्षा रखती हैं। हमारी सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया और लोगो को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई। आज आवास,शौचालय, स्वास्थ्य, शुद्ध जल,बिजली,सड़क सहित अन्य सुविधाओं को विना भेदभाव के दिया जा रहा है। किसानों के लिए भी 12 वर्षो में कार्य हुआ। युवाओ के लिए कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा,जिससे वह स्वयं का रोजगार करे। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,डिजिटिली करन सहित कई जरूरी मुद्दों पर हमने काम किया। 1500 सौ से ज्यादा कानून जो देश व जनहित मे नही थे उन्हें खत्म किया गया।उन्होंने रक्षा,विदेश,आर्थिक नीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर काम करने को कहा। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों कोचाबी प्रदान की और दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। कार्यक्रम को दयाशंकर मौर्य,बद्रीप्रसाद मौर्य,अरविंद सिंह संजय आदि लोगो ने संबोधित किया।
ब्लाक परिसर में लगे जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, वेसिक शिक्षा विभाग, आयुष्मान भारत, महिला कल्याण विभाग, आयुष मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विभाग,स्वच्छ भारत मिशन, श्रम विभाग,जलजीवन मिशन सहित अन्य स्टालों का पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत राकेश कुमार, कनकपाल राणा,संजय गिरी,प्रदीप शुक्ला,नरेंद्र सेंगर,राजेश भार्गव,मधुरेश शुक्ला, मोहित त्रिवेदी,राजीव खत्री,आनंद अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق